जालंधर, पुष्टि संवाददाता। जालंधर के बस्ती अड्डा चौक का नाम अब भगवान परशुराम चौक रखा जाएगा। इस संबंध में घोषणा पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने की है। उन्होंने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर यह नामकरण करते हुए इसे जनता को एक विशेष भेंट बताया। इस पहल का उद्देश्य समाज में भगवान परशुराम के आदर्शों और योगदान को सम्मान देना है।
सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मेयर वनीत धीर के समक्ष यह मांग रखी थी कि शहर के किसी प्रमुख चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाए। सरकार द्वारा इस मांग को स्वीकार कर इसे अमलीजामा पहनाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया है।


