बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 1,314 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
नामांकन प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के लिए कुल 1,690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से 1,375 नामांकन वैध पाए गए, जबकि 315 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए। नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर की शाम तक थी, जिस दौरान 61 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए।
पहले चरण के लिए नामांकन 10 अक्टूबर को शुरू हुआ और 17 अक्टूबर तक चले। 20 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी किए।

