दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा और इंद्र देव के अहंकार के नाश की याद में मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत का स्वरूप बनाकर भगवानकृष्ण की आराधना करते हैं।
इसे अन्नकूट भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है।
Govardhan Puja 2025: दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा और इंद्र देव के अहंकार के नाश की याद में मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत का स्वरूप बनाकर भगवानकृष्ण की आराधना करते हैं।
इसे अन्नकूट भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है।
Govardhan Puja 2025
कुछ लोगों का कहना है कि ये त्योहार आज मनाया जाएगा तो वहीं कुछ के हिसाब से ये पर्व कल है तो चलिए आपको बताते हैं कि इसकी सही डेट क्या है?
गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को है (Govardhan Puja 2025)
दरअसल प्रतिपदा स्थिति आज शाम से शुरू हो रही है इसलिए गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को है, जिसका मुहूर्त 06:30 AM से 08:47 AM तक रहेगा। वहीं गोवर्धन पूजा का सायाह्नकाल मुहूर्त 03:36 PM से 05:52 PM बजे तक रहेगा।
गोवर्धन पूजा का महत्व (Govardhan Puja 2025)
इस दिन गोवर्धन पूजा करने से श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में समृद्धि आती है।यह पर्व हमें सिखाता है कि हमें प्रकृति, पर्वत, पशु और जल जैसे संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए।यह दिन अन्न और अन्नदाता के प्रति आभार व्यक्त करने का भी प्रतीक है। यह पर्व बताता है कि अहंकार चाहे देवताओं का ही क्यों न हो, अंततः धर्म और विनम्रता की जीत होती है।

