जालंधर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालंधर में संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए समाजसेवक योगेश धीर को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तरुण चाबड़ा को सोढल नगर मंडल अध्यक्ष, जॉली बेदी को मुख्य प्रवक्ता तथा गगन बेदी को सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित पदाधिकारियों के समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
समाजसेवक योगेश धीर लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में रहते हुए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी रही है। भाजपा के जिला महासचिव के रूप में उनकी नियुक्ति उनके संगठनात्मक सफर में एक नई जिम्मेदारी है।
योगेश धीर को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके समर्थक, परिचित और शुभचिंतक उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं तथा उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके परिवार एवं समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं, तरुण चाबड़ा को सोढल नगर मंडल 2 अध्यक्ष, जॉली बेदी को जिला मुख्य प्रवक्ता और गगन बेदी को जिला सोशल मीडिया इंचार्ज बनाए जाने पर भी उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। इन नियुक्तियों के साथ भाजपा के जालंधर संगठन में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा जालंधर अर्बन की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार, जिला उपाध्यक्ष के पद पर राजेश कपूर, अश्वनी भंडारी, भूपिंदर कुमार, मुनीश विज, मीनू शर्मा, गौतम कुकरेजा, गोल्डी भाटिया और सुनील मोंटू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महासचिव के रूप में दीपक टेल्लू और दविंदर भारद्वाज को भी नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला सचिव के पद पर अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, सन्नी शर्मा, तरसेम थापा, बलजीत प्रिंस, शालू यादव, हिमांशु शर्मा और कुनाल शर्मा को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त राजेश मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष, बृज मोहन गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष तथा जी.के. सोनी को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से जारी इन नियुक्तियों के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

