• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 30, 2026
Pusthi News
Advertisement
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
Pusthi News
No Result
View All Result
Home पंजाब दोआबा जालंधर

ज्ञान का संवर्धन करती है मथुरा लीला

subeditor by subeditor
October 9, 2026
in जालंधर, दोआबा
0
ज्ञान का संवर्धन करती है मथुरा लीला
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर दिवेश कपूर : श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस की कथा का विस्तृत विवेचन करते हुए परम श्रद्धेय आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की मथुरा लीला जीव के हृदय के अंधकार को नष्ट कर ज्ञान का विकास करती है। इसी ज्ञान के माध्यम से जीव पूर्ण ब्रह्म श्रीकृष्ण से साक्षात्कार करने योग्य बनता है।

मथुरा लीला के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में अज्ञान रूपी कंस का उद्धार कर संसार में ज्ञान का संवर्धन किया। यहाँ तक कि साक्षात् बृहस्पति के शिष्य उद्धव जी के ज्ञान को भी प्रभु ने गोपियों की भक्ति-गाथा के माध्यम से और परिपूर्ण किया। स्वयं श्रीकृष्ण ने भी मथुरा में गुरु सान्दीपनि के सान्निध्य में चौसठ दिनों तक रहकर शास्त्र-संपन्न ज्ञान प्राप्त किया।

आचार्य श्री ने बताया कि यदि विद्यार्थी अपने अध्ययनकाल में मथुरा लीला का श्रवण करते हैं, तो उन्हें विद्या के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होती है। मथुरा लीला श्रद्धा, ज्ञान और भक्ति का अनुपम संगम है।
—
श्री रुक्मिणी विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन

कथा के छठे दिवस विशेष महोत्सव के रूप में श्री रुक्मिणी विवाह महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और दिव्य गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस प्रसंग पर व्याख्यान देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि माता रुक्मिणी ने अपने जीवन में किए गए सत्कार के फलस्वरूप केवल प्रभु श्रीकृष्ण को ही वर के रूप में माँगा। उनकी इस पवित्र भावना को स्वीकार करते हुए भगवान श्रीद्वारिकाधीश स्वयं कुण्डिनपुर जाकर उन्हें अपनी प्रधान पटरानी बनाकर ले आए।

यह दिव्य प्रसंग हमें यह शिक्षा देता है कि जीवन में किए गए पुण्य और सत्कार के फलस्वरूप हमें केवल प्रभु की ही शरण और उनकी ही कृपा की आचरण करनी चाहिए—क्योंकि वही सर्वश्रेष्ठ और कल्याणकारी है।
—

फूल होली महोत्सव कल –

कल विशेष आकर्षण के रूप में फूल होली महोत्सव उल्लास, विशेष सज्जा और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। भक्तजन इसके दिव्य रंगों और आध्यात्मिक उमंग का लाभ अवश्य लें।

इस मौके पर मेयर विनीत धीर,परविंदर बहल,जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा यशपाल चौधरी, अभिषेक चौधरी , सुनील नय्यर, उमेश औहरी, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, ब्रिज मोहन चड्ढा, महेश मखीज, अंकुश जुनेजा, अश्वनी कुमार ( आशू ),राहुल शर्मा, संजय सहगल, हेमंत थापर, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, हरीश कोहली, रिंकू मल्होत्रा, बलविंदर शर्मा, विजय शर्मा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, पंडित श्री कपिल देव शर्मा, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), जितेंद्र सोनू, राजेश बीगामल, तरसेम रिंकू, अरुण मल्होत्रा, राहुल बाहरी, देवेंद्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे

 

 

Previous Post

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

Next Post

योगेश धीर को भाजपा जालंधर का जिला महासचिव नियुक्त किया गया

Next Post
योगेश धीर को भाजपा जालंधर का जिला महासचिव नियुक्त किया गया

योगेश धीर को भाजपा जालंधर का जिला महासचिव नियुक्त किया गया

No Result
View All Result

Recent Posts

  • योगेश धीर को भाजपा जालंधर का जिला महासचिव नियुक्त किया गया
  • ज्ञान का संवर्धन करती है मथुरा लीला
  • सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
  • मसूद अजहर पर पाकिस्तान का बड़ा कदम, 26 साल बाद क्यों बढ़ाया गया इनाम? जानिए पूरा मामला
  • UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट करने पर क्या लगेगा चार्ज? जानिए पूरा नियम

Recent Comments

  • Tomasz Michalowski on Yamaha 2017 MotoGP bike launched with Rossi and Vinales
  • spin rewriter on Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review
  • A WordPress Commenter on Hello world!
Pusthi News

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.