• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 3, 2026
Pusthi News
Advertisement
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम
No Result
View All Result
Pusthi News
No Result
View All Result
Home News Politics

दिवाली से पहले पंजाब सरकार ने पूरा किया एक और वादा, इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा

subeditor by subeditor
October 17, 2025
in Politics, पंजाब
0
दिवाली से पहले पंजाब सरकार ने पूरा किया एक और वादा, इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़/जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दीवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को राहत के रूप में 6.3 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित की है। 12 कैबिनेट मंत्रियों ने ‘मिशन पुनर्वास’ के तहत राज्य के 14 जिलों में प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे।

उल्लेखनीय है कि 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने अजनाला से 631 परिवारों को 5.70 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करके राज्यव्यापी अभियान की शुरूआत की थी। मान सरकार ने 45 दिनों की समयसीमा से पहले ही फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़, क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.20 लाख रुपए तक की राशि और पशुओं के नुकसान के लिए उचित वित्तीय सहायता प्रदान की है। कैबिनेट मंत्री एवं ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जिला एस.ए.एस. नगर में 80 प्रभावित परिवारों को 66 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र सौंपे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फाजिल्का में फसलों और मकानों के नुकसान के लिए 1.05 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की। इसके उपरांत डा. बलजीत कौर ने मलोट के बाढ़ प्रभावित गांव लक्कड़वाला, थेहड़ी और शेरगढ़ के निवासियों को 16.88 लाख रुपए का मुआवजा वितरित किया।

कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने विधायक गुरलाल घनौर के साथ मिलकर पटियाला के बाढ़ प्रभावित गांवों के 232 किसानों को 88 लाख रुपए के स्वीकृति पत्र सौंपे। भोआ क्षेत्र में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने 130 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 31 लाख रुपए के राहत चैक वितरित किए। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कपूरथला के गांव किशन सिंह वाला व अन्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरण की औपचारिक शुरूआत की। लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गुरदासपुर के 138 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 59 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने फिरोजपुर की जीरा सब-डिवीजन के गांव फत्तेवाला से मुआवजा वितरण की शुरूआत की, जहां 57 किसानों को 16 लाख रुपये से अधिक के स्वीकृति पत्र दिए गए। उन्होंने गांव निहाला लवेरा के 254 किसानों को 99.20 लाख रुपये और फिरोजपुर के गांव कमल वाला के 37 किसानों को 6.60 लाख रुपये के मुआवजा स्वीकृति पत्र सौंपे।

स्थानीय निकाय मंत्री ने होशियारपुर जिले में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि वितरण की शुरुआत की। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अजनाला के 28 प्रभावित परिवारों को 24 लाख रुपए और राजासांसी क्षेत्र के 23 परिवारों को 18.41 लाख रुपए वितरित किए। राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने समराला में 84 किसानों को 25.05 लाख रुपए वितरित किए। बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने ‘मिशन पुनर्वास’ के तहत शाहकोट के गांव मूलेवाल अराइयां, सीचेवाल, नारंगपुर, सोहल खालसा और बिल्ली वड़ैच के 47 किसानों को 10 लाख रुपए का मुआवजा वितरित किया

Previous Post

जालंधर में बीच सड़क धधकी थार! धमाके के बाद मचा हड़कंप

Next Post

Diwali से पहले धमाका! Mobile Data Users को सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगी ये ढेर सारी सुविधाएं

Next Post
Diwali से पहले धमाका! Mobile Data Users को सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगी ये ढेर सारी सुविधाएं

Diwali से पहले धमाका! Mobile Data Users को सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगी ये ढेर सारी सुविधाएं

No Result
View All Result

Recent Posts

  • पंजाब में आम आदमी पार्टी का नहीं अपराधियों का राज चल रहा: स. अमरजीत अमरी
  • दिवाली की रात जालंधर में खौफनाक वारदात! 15 हमलावरों ने बेरहमी से काट डाला युवक
  • फगवाड़ा की पॉश कॉलोनी में लुटेरों का कहर, अमरीका रह रहे परिवार की कोठी को बनाया निशाना
  • पंजाब में रूह कंपा देने वाली वारदात! भाई ने की भाई की हत्या…. हैरान करेगी वजह
  • दिवाली पर उजड़ा हंसता खेलता परिवार! नशे की भेंट चढ़ा युवक

Recent Comments

  • Tomasz Michalowski on Yamaha 2017 MotoGP bike launched with Rossi and Vinales
  • spin rewriter on Shadow Tactics: Blades of the Shogun Review
  • A WordPress Commenter on Hello world!
Pusthi News

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
    • दोआबा
      • जालंधर
      • कपूरथला
      • होशियारपुर
      • नवांशहर
    • माझा
      • अमृतसर
      • गुरदासपुर
      • तरनतारन
      • बटाला
    • मालवा
      • लुधियाना
      • खन्ना
      • पटियाला
      • फ़रीदकोट
      • फ़िरोज़पुर
      • बठिंडा
  • शिक्षा
  • राजनीति
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • सेहत
  • क्राइम

© 2021 Pusthi News - Designed by Concepts Guru.