जालंधर। दिवेश कपूर: डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख एवं रविदासिया समाज के सम्मानित आध्यात्मिक गुरु Sant Niranjan Das को उनके सामाजिक, आध्यात्मिक और मानव सेवा कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके दशकों लंबे योगदान और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान माना जा रहा है।
संत निरंजन दास लंबे समय से गुरु रविदास जी के संदेशों को देश और विदेश तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में डेरा सचखंड बल्लां ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं, जिनसे लाखों लोगों को लाभ मिला है।
इस सम्मान की घोषणा के बाद रविदासिया समाज और पंजाब भर में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने इसे पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण बताया है।

केंद्र सरकार ने इस सम्मान के माध्यम से संत निरंजन दास के समाज सेवा, सामाजिक समरसता और मानवता के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी है। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

